Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Saturday, October 24
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब
    छत्तीसगढ़

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषी को फांसी देने की उठी मांग
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati24/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    कैंडल मार्च
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    कोरबा (khabarsamvad.com)। रजगामार क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर कोरबा में जनआक्रोश देखने को मिला। मासूम को न्याय दिलाने और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर शोकसभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजों, संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शामिल होकर मासूम को श्रद्धांजलि दी तथा न्याय की आवाज बुलंद की।

    कैंडल मार्च

    कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा प्रेस क्लब स्थित तिलक भवन से हुई। यहां एकत्रित हुए लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की मांग लिखी तख्तियां लेकर ट्रांसपोर्टनगर चौक तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों ने मासूम को न्याय दिलाने और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठाई। ट्रांसपोर्टनगर चौक पहुंचकर सभी ने मोमबत्तियां रखीं और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कैंडल मार्च

    शोकसभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना बेहद पीड़ादायक और समाज को झकझोर देने वाली है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित होना चाहिए और दोषी को कानून के तहत कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दोषी को फांसी देने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी सजा अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश बनेगी।

    आयोजन के दौरान कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा सहित प्रेस क्लब से वरिष्ठ सदस्य सुभाष अग्रवाल, दीपक कुमार जैन, नरेन्द्र मेहता, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, सादिक शेख, राजेश कुमार, दीपक साहू, महिला पत्रकार रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, निर्मला राठौर व आशा ठाकुर समेत प्रेस क्लब के सभी सदस्यगण सहित नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा प्रेस क्लब से अजय धनोदिया, कुसमुंडा से पत्रकार ओम गभेल, सतपाल सिंह, बरपाली पत्र संघ से संजीव शर्मा, विरेंद्र व लखन गोस्वामी, आईएमए कोरबा से डॉ. अजय स्वर्णकार, श्रमिक नेता केदारनाथ अग्रवाल, अग्रवाल समाज से बजरंग अग्रवाल, साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खेमलाल साहू, उपाध्यक्ष श्याम साहु, बिलासपुर संभाग साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, सतलाल चौहान, यादव समाज के रानी यादव, सर्व यादव समाज शांत यादव, अनिता यादव, गीता यादव, यूथ मुस्लिम कमेटी से आसिफ मिर्जा बेग, मोहम्मद फिरोज, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूज्य सिंधी पंचायत के कन्हैयालाल पंजवानी, प्रेमचंद रामचंदानी, संतोष वाधवानी, प्रेमचंद रेलवानी, गुप्ता समाज से राजेश गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता, छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा इकाई से परसराम, नौशाद खान वाई.एम.सी., बरकत चौहान वाई.एम.सी., गौसे आजम कमेटी से मो. रहीस, छ.ग. दिव्यांग शासकी अधिकारी-कर्मचारी संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष प्रकाश खाकसे, फेडरेशन क्लब के कोषाध्यक्ष रामकपूर कुर्रे, छ.ग. प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के कार्य. प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल (कार्य. प्रांताध्यक्ष), छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक जगदीश प्रसाद खरे, छ.ग. वेलेफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरि राम पटेल, छ.ग. राजभाषा आयोग के जिला-समन्वयक दुर्गेश चतुर्वेदी, साहित्य समिति के संरक्षक मुकेश चतुर्वेदी व सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, जेसीज से इंजीनियर राज अग्रवाल समेत अन्य सदस्यगण, सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष गणेश दास महंत व उनकी टीम समेत विनोद कुमार यादव (डीडीएम रोड), नानकराम बनाज, नीतिन गुप्ता (चश्मा घर), नितेश डालमिया (कल्यानी एजेंसी), अखबार वितरक संघ से विपेंद्र कुमार साहू, जय नेताम समेत बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

    Rajesh Kumar Prajapati
    candle march korba press club
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल, तीसरे की हालत गंभीर

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    लोरमी के जमुनाही गांव में हाथियों का उत्पात, गांव में मची चीख-पुकार, बेजुबान मवेशियों को कुचला

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    24/10/2026
    Latest Post

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026

    तिलक-नीतीश की तूफानी बल्लेबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त

    24/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.