Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    तिलक-नीतीश की तूफानी बल्लेबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त

    24/10/2026

    पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल, तीसरे की हालत गंभीर

    24/10/2026

    लोरमी के जमुनाही गांव में हाथियों का उत्पात, गांव में मची चीख-पुकार, बेजुबान मवेशियों को कुचला

    24/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Saturday, October 24
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल, तीसरे की हालत गंभीर
    छत्तीसगढ़

    पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल, तीसरे की हालत गंभीर

    देशी शराब सेवन के बाद सांस लेने में हुई परेशानी, बिलासपुर में इलाज के दौरान गई जान
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati24/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    पामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    जांजगीर-चांपा (khabarsamvad.com)। जिले के पामगढ़ में देशी शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) शामिल हैं। दोनों ने शुक्रवार देर शाम अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पी थी। इसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, रामखिलावन जांगड़े को बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि जोहितराम खरे का उपचार अपोलो अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। इधर, शराब सेवन के दौरान मौजूद एक अन्य साथी कमल नाथ खरे उर्फ राजा की भी शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। दोनों की मौत के बाद शराब में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह सामने लाने के लिए पोस्टमॉर्टम और विसरा जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

    पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

    घटना के दौरान चार लोग एक साथ शराब पी रहे थे। मामले में शराब सेवन के समय मौजूद मुकेश कश्यप उर्फ गोलू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। एसडीओपी तोपेश वर्मा के अनुसार, शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम और अन्य जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही दोनों की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Rajesh Kumar Prajapati
    Pamgarh
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    लोरमी के जमुनाही गांव में हाथियों का उत्पात, गांव में मची चीख-पुकार, बेजुबान मवेशियों को कुचला

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    7 साल की मासूम का हत्यारा गिरफ्तार, जंगल के भीतर रिश्तेदार के घर छिपकर बैठा आरोपी

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    27 नवंबर से 17 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रहेंगी रद्द

    24/10/2026
    Latest Post

    तिलक-नीतीश की तूफानी बल्लेबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त

    24/10/2026

    पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल, तीसरे की हालत गंभीर

    24/10/2026

    लोरमी के जमुनाही गांव में हाथियों का उत्पात, गांव में मची चीख-पुकार, बेजुबान मवेशियों को कुचला

    24/10/2026

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी

    24/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    तिलक-नीतीश की तूफानी बल्लेबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त

    24/10/2026

    पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल, तीसरे की हालत गंभीर

    24/10/2026

    लोरमी के जमुनाही गांव में हाथियों का उत्पात, गांव में मची चीख-पुकार, बेजुबान मवेशियों को कुचला

    24/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.