Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    28/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    27/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Wednesday, October 28
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati28/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    उरगा पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    कोरबा (khabarsamvad.com)। जिले में उरगा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर कोरबा और सक्ती जिले से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। शोरूम से चोरी हुई बाइक का साइलेंसर भी पुलिस ने जब्त किया है।

    पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को ग्राम तुमान स्थित शांति हीरो होंडा एजेंसी से नई एचएफ डीलक्स प्रो बाइक और एक्साइड कंपनी की 15 बैटरियां चोरी हुई थीं। चोरों ने शोरूम की छत का टीन और पीछे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत पर उरगा थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बरपाली भट्ठी रोड पर घेराबंदी कर शुभम कुमार कंवर (18), निवासी ठरकपुर और विनय कुमार कंवर (19), निवासी पुराना रिस्दा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की। उनके पास से चोरी की बाइक और उसका साइलेंसर बरामद किया गया। आरोपियों ने बैटरियां हसदेव नदी में फेंकने की बात भी बताई।  चोरी की दूसरी घटना 25 अक्टूबर को भैंसमा चौक के पास हुई थी, जहां से स्प्लेंडर बाइक क्रमांक सीजी 12 एटी 9778 चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान महेंद्र चौहान (18), निवासी नगरदा और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया।  पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र से भी दो बाइक चोरी करना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद कर ली गईं। इस तरह कोरबा और सक्ती जिले से कुल चार चोरी की बाइक पुलिस के हाथ लगी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

    Rajesh Kumar Prajapati
    urga police
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट बैठक में 19 फैसले : 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा दाम

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल विविधीकरण को बढ़ावा दें, किसानों का समय पर पंजीयन कराएं : कलेक्टर

    27/10/2026
    Latest Post

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    28/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    27/10/2026

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री

    27/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    28/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    27/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.