कोरबा (khabarsamvad.com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 18 दिसंबर 2026 को कोरबा में आयोजित होने वाले बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा सतनामी कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनसे सौजन्य भेंट कर समारोह का न्योता दिया।
जयंती समारोह का आयोजन टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं विधायक लखन लाल देवांगन की विधायक निधि से 64 लाख रुपये की लागत से निर्मित विशाल डोम का लोकार्पण भी होगा। इसके निर्माण से सतनामी समाज को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समारोह की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए उनसे कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सरजू अजय, जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, समिति सचिव आर.डी. भारद्वाज, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, उपाध्यक्ष सुनीता देवी पाटले, डॉ. के. लहरे एवं सुकृता कुर्रे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

