Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    28/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    27/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Wednesday, October 28
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जिला भाजपा की बैठक, जनजागरण के लिए सात प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati27/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    भाजपा जिला कोरबा
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    कोरबा  (khabarsamvad.com)। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनजागरण की रणनीति तैयार करने भाजपा जिला कोरबा की बैठक मंगलवार को टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। भाजपा ने SIR को लेकर जनता के बीच पहुंचकर जानकारी देने और विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।

    भाजपा जिला कोरबा

    बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने घोषणा की कि 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से घंटाघर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही बुद्धिजीवियों, युवाओं, विद्यार्थियों और प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और लेखन के माध्यम से भी SIR के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। गोपाल मोदी ने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी देंगे और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यों को भी जनता तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, योगेश जैन, लक्की नंदा, जिला मंत्री अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

    राष्ट्र प्रथम भाजपा का मूल मंत्र : बृजेंद्र शुक्ला

    जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ है। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बीच लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में जनजागरण के लिए सात प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से SIR की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

    संगठन की मजबूती पर जोर

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कार्यकर्ताओं की असली ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् और राज्यगीत के साथ हुआ। इस दौरान प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग एवं मनोज शर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Rajesh Kumar Prajapati
    BJP District Korba gopal modi
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    28/10/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट बैठक में 19 फैसले : 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा दाम

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन

    27/10/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल विविधीकरण को बढ़ावा दें, किसानों का समय पर पंजीयन कराएं : कलेक्टर

    27/10/2026
    Latest Post

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    28/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    27/10/2026

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री

    27/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    शोरूम की छत तोड़कर बाइक चुराने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

    28/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरु घासीदास जयंती समारोह का न्योता

    27/10/2026

    कोरबा में SIR पर भ्रम दूर करने जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

    27/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.