Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Saturday, October 24
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    दशहरा मनाने मौसी के घर आए थे दोनों सगे भाई, शनिवार को लौटना था बिहार; नदी में नहाते समय हुआ हादसा
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati24/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    दर्दनाक मौत
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    सूरजपुर (khabarsamvad.com)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र सहित बिहार के कटिहार निवासी दो सगे भाई शामिल हैं। सभी दशहरा मनाने सूरजपुर आए थे और शनिवार को वापस लौटने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

    दर्दनाक मौत

    जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे विवेक कुमार सिंह (45) अपने बेटे अभिजीत सिंह (20) के साथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान वे रेण नदी के सरस्वतीपुर घाट पहुंचे। वहां नदी का पाट देखकर उन्होंने दोनों बच्चों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख विवेक सिंह ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वे भी बाहर नहीं निकल सके।

    घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। नदी किनारे खड़ी स्कूटी और पास में रखे कपड़ों को देखकर स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया गया। काफी प्रयासों के बाद चारों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    मृतकों में पिता-पुत्र और दो सगे भाई शामिल

    मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20), गोपाल कृष्ण (13) और कृष्ण गोपाल (14) के रूप में हुई है। गोपाल कृष्ण और कृष्ण गोपाल बिहार के कटिहार निवासी जितेंद्र सिंह के बेटे थे और दोनों सगे भाई थे। विवेक कुमार सिंह वर्तमान में चंद्रपुर में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी नेहा सिंह सूरजपुर में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। दशहरा मनाने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार एकत्र हुए थे। दोनों बच्चे अपनी मौसी के घर घूमने आए थे। शनिवार को सभी को वापस बिहार लौटना था, लेकिन नदी में हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

    Rajesh Kumar Prajapati
    Surajpur
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल, तीसरे की हालत गंभीर

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    लोरमी के जमुनाही गांव में हाथियों का उत्पात, गांव में मची चीख-पुकार, बेजुबान मवेशियों को कुचला

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    24/10/2026
    Latest Post

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026

    तिलक-नीतीश की तूफानी बल्लेबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त

    24/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.