Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    यूपी में TGT के 17,735 पदों पर निकली भर्ती, 62 साल तक के अभ्यर्थियों को मौका

    25/10/2026

    ‘साहब, मेरी शादी करवा दीजिए’, कलेक्टर के पास पहुंचा 22 साल का युवक, मोहल्ले वालों पर लगाए रिश्ते तुड़वाने के आरोप

    25/10/2026

    सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    25/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Sunday, October 25
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»मेडलेपार पोर्टल से ही भेजनी होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ऑफलाइन व्यवस्था पर कलेक्टर दुदावत ने लगाई रोक
    छत्तीसगढ़

    मेडलेपार पोर्टल से ही भेजनी होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ऑफलाइन व्यवस्था पर कलेक्टर दुदावत ने लगाई रोक

    कोरबा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक, एमएलसी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ऑनलाइन एंट्री समय पर करने के निर्देश
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati25/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    कोरबा (khabarsamvad.com)। जिले में मेडलेपार पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन और मेडिको-लीगल मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ऑनलाइन प्रविष्टि, अपलोडिंग, सत्यापन और लंबित मामलों के निराकरण की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए।

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया कि सामान्य परिस्थितियों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑफलाइन जारी नहीं की जाए। संबंधित विभागों को रिपोर्ट मेडलेपार पोर्टल के माध्यम से ही भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन सहित सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीएनएस के माध्यम से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ऑनलाइन एंट्री समय पर सुनिश्चित की जाए। एमएलसी प्रकरणों में भी अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और पोर्टल पर लंबित मामलों का नियमित परीक्षण कर प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल एवं ओंकार यादव सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

    कलेक्टर ने कहा कि मेडलेपार पोर्टल नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण डिजिटल व्यवस्था है। इसके माध्यम से मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रक्रिया को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाया जा रहा है। रिपोर्टों का ऑनलाइन संधारण और आदान-प्रदान होने से पुलिस विवेचना तथा न्यायालयीन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने पोर्टल के संचालन में आने वाली तकनीकी और प्रक्रियागत समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही एमएलसी की ऑनलाइन पेंडेंसी पर नियमित निगरानी रखने और निर्धारित समय-सीमा में सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

    पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत एमएलसी एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मेडलेपार पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को रिपोर्ट अपलोड करने में आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों को आपसी समन्वय से दूर करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर तालमेल से रिपोर्ट समय पर उपलब्ध होंगी। इससे जांच और न्यायालयीन कार्रवाई को गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करें अधिकारी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Rajesh Kumar Prajapati
    Collector Kunal Dudawat
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    बस्तर की वनोपज से बनी 20,700 वर्गफीट की रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मु भी हुईं प्रभावित

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करें अधिकारी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    डिजिटल सेवाओं से सुशासन को नई मजबूती दे रहा एसईसीएल, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल रही सहूलियत

    24/10/2026
    छत्तीसगढ़

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026
    Latest Post

    यूपी में TGT के 17,735 पदों पर निकली भर्ती, 62 साल तक के अभ्यर्थियों को मौका

    25/10/2026

    ‘साहब, मेरी शादी करवा दीजिए’, कलेक्टर के पास पहुंचा 22 साल का युवक, मोहल्ले वालों पर लगाए रिश्ते तुड़वाने के आरोप

    25/10/2026

    सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    25/10/2026

    बस्तर की वनोपज से बनी 20,700 वर्गफीट की रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मु भी हुईं प्रभावित

    25/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    यूपी में TGT के 17,735 पदों पर निकली भर्ती, 62 साल तक के अभ्यर्थियों को मौका

    25/10/2026

    ‘साहब, मेरी शादी करवा दीजिए’, कलेक्टर के पास पहुंचा 22 साल का युवक, मोहल्ले वालों पर लगाए रिश्ते तुड़वाने के आरोप

    25/10/2026

    सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    25/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.