Author: Rajesh Kumar Prajapati

बिलासपुर। CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायत कर्मचारियों की पेंशन से जुड़ी याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की सिंगल बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता पेंशन पाने का कोई वैधानिक अधिकार स्थापित नहीं कर सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और उनकी सेवा शर्तें अलग नियमों के तहत संचालित होती हैं। क्या था पूरा मामला? यह मामला प्रदेश की अलग-अलग जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं ने लंबे…

Read More

बिलासपुर। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के एक मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सस्पेंडेड पुलिस आरक्षक ने कथित तौर पर नशे की जरूरत पूरी करने के लिए अपने ही घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। इस वारदात में उसके दो दोस्त भी शामिल थे। सकरी पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर, नगदी और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड…

Read More

CG NEWS :  जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला पुलिस आरक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और परिसर की सफाई करती हुई नजर आ रही हैं। महिला आरक्षक ने इस दौरान पुलिस विभाग के RI पर प्रताड़ना और ज्वाइनिंग नहीं देने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और RI दोनों से जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी…

Read More

अंबिकापुर। Ambikapur-Nizamuddin Express : सरगुजा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए ट्रेन का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू हो गया है। सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर अतिरिक्त फेरे का शुभारंभ किया। इस अतिरिक्त फेरे के शुरू होने से अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिलेंगे। लंबे समय से अतिरिक्त फेरे की मांग कर रहे यात्रियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का…

Read More

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की वास्तविक स्थिति और फसल रकबे का सटीक रिकॉर्ड तैयार करने के लिए राजस्व विभाग अक्टूबर में गिरदावरी की प्रक्रिया पूरी करेगा। इस बार गिरदावरी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। खेतों की ड्रोन के जरिए जियो मैपिंग कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, वहीं मैदानी अमला भी खेत-खेत पहुंचकर फसल और बुवाई की स्थिति दर्ज कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य फसल के वास्तविक रकबे और स्थिति का सटीक आकलन करना है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल बीमा, मुआवजा और अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ पारदर्शी…

Read More

Raipur Crime रायपुर। कांग्रेस नेता को गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह इनाम पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने लोगों से…

Read More

West Bengal Bypolls 2026: पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि पुलिस उन्हें मुर्शिदाबाद स्थित पार्टी कार्यालय से जबरन उठाकर ले गई। पार्टी कार्यालय से हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर जानकारी के मुताबिक, हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस हिरासत में लेकर…

Read More

मुंबई: Pati Patni Aur Panga 2: मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सोमवार को टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग प्राइम फोकस स्टूडियो के अंदर बने सेट पर लगी, जिसकी वजह से आसपास के कुछ अन्य सेट भी प्रभावित हुए। घटना के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने फिल्म और टीवी सेट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आग की घटना के बाद AICWA ने उठाए सवाल फिल्म सिटी में लगी आग को लेकर AICWA ने अपने आधिकारिक…

Read More

नई दिल्ली। Suryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान रह चुके सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली है। खास बात यह है कि सूर्यकुमार ने खुद सेलेक्टर्स को पत्र लिखकर चयन के लिए अपनी उपलब्धता जताई थी। इसके बावजूद मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) की चयन समिति ने उन्हें चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले रणजी मुकाबले के लिए टीम में शामिल नहीं किया। अपील के बाद भी नहीं हुआ चयन सूर्यकुमार यादव लंबे समय से लाल गेंद वाले क्रिकेट से दूर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के सेलेक्टर्स को पत्र लिखकर रणजी ट्रॉफी में खेलने…

Read More

नई दिल्ली: Save Democracy March: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी INDIA ब्लॉक का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ मंगलवार को दिल्ली में शुरू हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 19 विपक्षी दलों के सांसद संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कई विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR को रद्द करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। सांसदों के हाथों में ‘सेव डेमोक्रेसी’ के बैनर नजर आए और ‘ज्ञानेश…

Read More