Author: Rajesh Kumar Prajapati
CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण रायपुर और राजनांदगांव समेत कई शहरों में तापमान बढ़ रहा है। CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान साफ…
Sharadiya Navaratri 2026 वैदिक पंचांग के अनुसार, शक्ति की आराधना का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) इस वर्ष 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रहा है। इस पावन पर्व को देशभर में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। माता की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक उपवास (व्रत) भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के दौरान व्रत और पूजन करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और…
10 October 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 10 अक्टूबर का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. आज गुरुवार का दिन है. मेष आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर…
बिलासपुर: CG Breaking: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टलनुमा हथियार लहराने और धूम्रपान करने वाली युवतियों की वायरल रील पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 5 युवतियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नवरात्रि से पहले गरबा पास के प्रचार के लिए बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और स्थानीय संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में गरबा कार्यक्रम…
अमेरिका: Donald Trump Green Card News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन की ओर से 8 बड़ी आईटी कंपनियों के खिलाफ ग्रीन कार्ड प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई किए जाने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, इस सूची में भारत की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, विप्रो और HCL जैसी प्रमुख आईटी कंपनियां शामिल हैं। इनके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी के नाम भी बताए गए हैं। इस कार्रवाई के तहत कंपनियों के लिए PERM (Permanent Labor Certification) प्रक्रिया को निलंबित किए जाने का दावा किया गया है। PERM अमेरिकी ग्रीन कार्ड की रोजगार-आधारित प्रक्रिया का एक अहम…
धमतरी। Linesh Sahu Suicide Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लिनेश साहू आत्महत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने सभी दोषियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास और 500-500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में युवक पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने के आरोप लगे थे। क्या है पूरा मामला? यह मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर 2024…
CG Teacher Recruitment Exam 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण में कथित गड़बड़ी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस आदेश के बाद 11 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में शिक्षक और सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।…
रायपुर।India Women vs Zimbabwe Women T20: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला T20 क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलने जा रहा है। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मुकाबलों को देखने के लिए टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी। दर्शक 250 रुपये से टिकट खरीदकर स्टेडियम में मैच का आनंद ले सकेंगे। 250 रुपये से शुरू होगी…
रायपुर: Voter Registration Campaign: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को अपडेट करने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी दी। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। SIR के दौरान 24,99,823 मतदाताओं के नाम हटे छत्तीसगढ़…
Nobel Peace Prize 2026 : नई दिल्ली/ओस्लो। दक्षिण अफ्रीका की मानवाधिकार विशेषज्ञ और न्यायविद नवनीतम ‘नवी’ पिल्लै को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल समिति ने 9 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। उन्हें शांति को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने और युद्ध अपराधों के दोषियों को जवाबदेह ठहराने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। भारतीय मूल की नवी पिल्लै का जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक तमिल परिवार में हुआ था। उन्होंने रंगभेद के दौर में वकील के रूप में काम करते हुए राजनीतिक कैदियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अधिकारों…