Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    25/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Monday, October 26
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    20 प्रमुख मार्गों के डामरीकरण के लिए ₹24 करोड़ से अधिक स्वीकृत; समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati25/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    मंत्री लखनलाल देवांगन
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    कोरबा (khabarsamvad.com)। कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने शनिवार को सोनालिया पुल से ओवरब्रिज मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

    मंत्री लखनलाल देवांगन

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र के 20 प्रमुख मार्गों के डामरीकरण के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों का भूमिपूजन 19 अक्टूबर को कोसाबाड़ी चौक पर किया गया था। इसके बाद सोनालिया पुल से ओवरब्रिज मार्ग पर डामरीकरण का काम शुरू किया गया है। निरीक्षण के दौरान मंत्री देवांगन ने अधिकारियों से कहा कि सभी स्वीकृत कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। साथ ही निर्माण कार्य व्यवस्थित तरीके से कराने और काम के दौरान आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश भी दिए। शहर के प्रमुख मार्गों के डामरीकरण से आवागमन आसान होने के साथ ही कोरबा के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, प्रभारी कार्यपालन अभियंता रुचि वर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, चंद्रलोक सिंह, मुकुंद कंवर, प्रफुल्ल तिवारी और योगेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    बरेठ समाज को मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

    Rajesh Kumar Prajapati
    Cabinet Minister Lakhanlal Dewangan
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026
    छत्तीसगढ़

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    खड़गे की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पलटवार, PM मोदी के दिवंगत पिता को लेकर बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    शराब में सुहागा मिलाकर बसपा पार्षद और क्लीनिक संचालक को पिलाया, उधारी से बचने रची साजिश

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता को लेकर विवाद, पिस्टल लहराकर हवाई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

    25/10/2026
    Latest Post

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    25/10/2026

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    25/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    25/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.