Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    25/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Monday, October 26
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

    एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati25/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    कोरबा (khabarsamvad.com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा, दीपका, गेवरा और मानिकपुर परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में भूमि अधिग्रहण, कोयला उत्खनन के लिए चिह्नित भूमि, मुआवजा वितरण, संपत्ति का मूल्यांकन, पुनर्वास और प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

    कलेक्टर कुणाल दुदावत

    कलेक्टर दुदावत ने निर्देश दिए कि भूमि से कब्जा हटाने से पहले और हटाने के बाद की स्थिति के स्पष्ट ड्रोन चित्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं। प्रभावित भूमि और परिसंपत्तियों का सर्वे कर सूचीबद्ध जानकारी भी रखी जाए, ताकि अधिग्रहण और मुआवजा संबंधी कार्यवाही पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके। बैठक में जटराज, सुमेधा, रिस्दी, पाली, खोड़री, पड़निया, नराईबोध दर्रा-खांचा, मूड़ियानारा, दर्री, रलिया और गेवरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजा नीति के अनुसार संपत्ति मूल्यांकन पर चर्चा हुई। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और बसाहटों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बसाहट क्षेत्रों में बिजली, चिकित्सा, स्कूल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए एसईसीएल के सभी महाप्रबंधकों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने मुआवजा वितरित हो चुके क्षेत्रों में अधिग्रहण के बाद कोयला उत्पादन बढ़ाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रस्तावित खदान क्षेत्रों में आवश्यक सर्वे कराने, मानिकपुर क्षेत्र के पोखरी से संबंधित योजना पर बैठक आयोजित करने, दीपका क्षेत्र में परिवारों का सर्वे कराने तथा प्रभावित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश दिए। बसाहट क्षेत्रों में छोटे विकास कार्यों को समय पर कराने के लिए कलेक्टर ने एसईसीएल के महाप्रबंधकों को दो करोड़ रुपये तक के कार्यों के लिए जोनल टेंडर प्रक्रिया अपनाकर आवश्यक स्वीकृति की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने हाईटेंशन तार हटाने, विद्युत लाइन विस्तार तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्यों पर भी चर्चा की।

    बैठक में नेशलन हाइवे से जुड़े विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित कार्यों और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उरगा-चाम्पा, कटघोरा-बिलासपुर मार्ग में यातायात सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर पार्किंग रोकने, अतिक्रमण हटाने के संबंध में भी निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा  विपिन दुबे, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम पाली रोहित सिंह, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, डिप्टी कलेक्टर  तुलाराम भारद्वाज, एसईसीएल के सभी संबंधित महाप्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा सीजीपीसीड़ीएल के अधिकारी उपस्थित थे।

    मेडलेपार पोर्टल से ही भेजनी होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ऑफलाइन व्यवस्था पर कलेक्टर दुदावत ने लगाई रोक

    Rajesh Kumar Prajapati
    Collector Kunal Dudawat
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    खड़गे की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पलटवार, PM मोदी के दिवंगत पिता को लेकर बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

    25/10/2026
    छत्तीसगढ़

    शराब में सुहागा मिलाकर बसपा पार्षद और क्लीनिक संचालक को पिलाया, उधारी से बचने रची साजिश

    25/10/2026
    Latest Post

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    25/10/2026

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    25/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    चक्रवात के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा में बारिश की संभावना, कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता के निर्देश

    26/10/2026

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    26/10/2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

    25/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.