Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    October 22, 2026

    India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

    October 22, 2026

    Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी के होटल में बेड पर चली थी गोली, पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Thursday, October 22
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»अन्य»सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, सुमन की बेटी आयुषी को घर बैठे मिले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र.
    अन्य

    सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, सुमन की बेटी आयुषी को घर बैठे मिले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र.

    khabarBy khabarOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से अब नागरिकों को जरूरी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा तहसील मुख्यालय निवासी श्रीमती सुमन का अनुभव इसका उदाहरण है। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उनकी बेटी आयुषी के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र कुछ ही दिनों में बनकर तैयार हो गए और उनकी डिजिटल प्रतियां मोबाइल पर उपलब्ध हो गईं।

    *एक ही केन्द्र में हुआ आवेदन, कुछ ही दिनों में मिले तीनों प्रमाण पत्र*

    श्रीमती सुमन अपनी पुत्री आयुषी के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केन्द्र पहुंची थीं। केन्द्र में उनके आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आवेदन स्वीकार किया गया। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

    आवेदन करने के कुछ ही दिनों के भीतर आयुषी के तीनों प्रमाण पत्र तैयार हो गए और उनकी पीडीएफ प्रतियां श्रीमती सुमन के मोबाइल पर प्राप्त हो गईं। इसके बाद प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी भी शीघ्र उपलब्ध करा दी गई। पूरी प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

    *मोबाइल पर प्रमाण पत्र मिलने से बचा समय, प्रक्रिया हुई आसान*

    श्रीमती सुमन ने बताया कि पहले आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों में बार-बार जाने और प्रक्रिया पूरी होने की प्रतीक्षा करने की चिंता रहती थी। लेकिन सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से आवेदन करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्रों के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। प्रमाण पत्रों की डिजिटल प्रतियां सीधे मोबाइल पर मिलने से समय की बचत हुई और प्रक्रिया भी सुविधाजनक रही।

    उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्रों की डिजिटल प्रतियां घर बैठे प्राप्त होना आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा है। इससे शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करना पहले की तुलना में अधिक आसान हुआ है।

    *सेवा सेतु की सुविधा से संतुष्ट सुमन ने जताया आभार*

    श्रीमती सुमन ने समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने और सरल प्रक्रिया से संतुष्टि व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उन्हें बिना किसी परेशानी के अपनी बेटी के आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। यह सुविधा आम नागरिकों के लिए काफी उपयोगी है।

    सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं को डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाने की पहल से लोगों को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। श्रीमती सुमन की यह कहानी दर्शाती है कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से सरकारी प्रक्रियाएं सरल हो रही हैं और नागरिकों को आवश्यक सेवाएं अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हो रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    khabar
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    October 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल ट्रेंड’ दोपहर में गर्मी से परेशानी, सुबह-रात महसूस होगी ठंडक’ जानें IMD का अपडेट

    October 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी’ सिरपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, जानें ऐतिहासिक स्थल की खासियत

    October 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    JCCJ Youth Wing प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान, संगठन ने जारी की नई सूची

    October 21, 2026
    अन्य

    छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए सामान्य टीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय.

    October 21, 2026
    अन्य

    23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल.

    October 21, 2026
    Latest Post

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    October 22, 2026

    India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

    October 22, 2026

    Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी के होटल में बेड पर चली थी गोली, पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

    October 22, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल ट्रेंड’ दोपहर में गर्मी से परेशानी, सुबह-रात महसूस होगी ठंडक’ जानें IMD का अपडेट

    October 22, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    संपादक एवं संचालक

    राजेश कुमार प्रजापति

    मोबाइल: +91 7869448665

    ईमेल: princekorba877@gmail.com

    पता: 98/2, वार्ड नंबर 17, धोड़ीपारा, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    October 22, 2026

    India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

    October 22, 2026

    Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी के होटल में बेड पर चली थी गोली, पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

    October 22, 2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.