Author: Rajesh Kumar Prajapati
CG Job Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों के शामिल होने की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे और कंपनियों को भी योग्य उम्मीदवारों की तलाश में मदद…
Train Cancelled December : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए दिसंबर में सफर से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। रेलवे ने दिसंबर 2026 में अलग-अलग तारीखों पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। दक्षिण रेलवे जोन में आधुनिकीकरण और सुरक्षा से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में हैदराबाद, रक्सौल, तिरुपति, वास्को डी गामा और जसीडीह रूट की गाड़ियां शामिल हैं। ऐसे में दिसंबर में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। रेलवे…
Jitiya Vrat 2026 : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व है। इसे जितिया या जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना के साथ निर्जला उपवास करती हैं। यह व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, निर्जला उपवास और पारण की…
CG Crime News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भखारा नगर पंचायत में शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जिस घर में कुछ महीने पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना भखारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नवविवाहिता की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शादी…
CG Police Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेशों में 15 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 5 अधिकारियों को एस-4सी, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों के पूर्व में जारी तबादला आदेशों में संशोधन किया गया है। एक आरक्षक को उसकी…
CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश में मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। अगले 48 घंटे में मानसून की वापसी के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। अगले दो…
Horoscope मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। वृषभ राशि- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। मिथुन राशि- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। कर्क राशि- काम को समय…
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष लामबंद होकर फिंगेश्वर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मूर्ति खंडित करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित होने…
CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर भुगतान मामले में आरोपी एन. उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त 2026 को उन्हें अंतरिम राहत देते हुए ट्रायल कोर्ट की शर्तों के अधीन रिहा करने का निर्देश दिया था। मामले में 1 अक्टूबर को अगली सुनवाई निर्धारित की गई थी। उदय राव के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कथित वित्तीय अनियमितताओं और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है। शराब घोटाले के मैनपावर भुगतान मामले में मिली…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा VERY HIGH RISK श्रेणी में चिह्नित प्रदेश के 17 अस्पतालों की बुधवार को राज्य स्तरीय जांच टीम ने जांच की। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आयुष्मान योजना में अनियमितता और मरीजों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मिलने वाली…