Author: Rajesh Kumar Prajapati
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लिए गौरव की खबर सामने आई है। शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा प्रशंसा पांडे का चयन नई दिल्ली स्थित संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित पूरे शहर में खुशी का माहौल है। प्रशंसा की इस सफलता पर महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। प्राचार्य और प्राध्यापकों ने उन्हें आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। संसद भवन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी प्रशंसा शासकीय बिलासा कन्या…
CG Crime News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इसी बीच रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तेलीबांधा थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप बताए जा रहे हैं। हालांकि, उन्हें लाइन अटैच करने के स्पष्ट कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस कार्रवाई के बाद…
नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में शुक्रवार को राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP), वामपंथी संगठनों और छात्र यूनियनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। प्रदर्शन में AAP नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित करीब 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। विरोध के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और मेट्रो के 12वें स्टेशन…
मुंबई: Pratyusha Banerjee Suicide Case: टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत से जुड़े करीब 10 साल पुराने मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभिनेत्री के पूर्व पार्टनर राहुल राज सिंह को मामले में आरोपमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। 2016 में फ्लैट में मृत मिली थीं प्रत्युषा 24 वर्षीय प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित अपने किराए के फ्लैट में…
नई दिल्ली: Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 के आखिरी दौर में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को भारत की झोली में कई अहम मेडल आए। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं सेलिंग में नेत्रा कुमानन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कुश्ती में सुजीत कलकल ने फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल…
नई दिल्ली: PM Modi Peace Efforts: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों और उनके सुझावों की तारीफ की है। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना संबंध होने के बावजूद यूक्रेन में जारी संघर्ष को खत्म करने की जरूरत पर लगातार जोर देते हैं। पुतिन के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के पास ऐसे अच्छे विचार हैं, जिनके जरिए रूस और यूक्रेन दोनों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी…
नई दिल्ली: Flydubai Pilot Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत की। 30 सितंबर को इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आपात स्थिति के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने सूझबूझ दिखाई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि विमान नीचे जा रहा था और उन्हें लगा कि यह आखिरी मौका है। इसके बाद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए कैप्टन स्मित भावुक हो गए।…
नई दिल्ली: NCERT Syllabus Change 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम और किताब में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब ‘Understanding Society: India and Beyond – Part 2’ में पहले पढ़ाए जाने वाले कई यूरोपीय इतिहास के विषयों को हटाकर भारतीय इतिहास, विशेष रूप से मध्यकालीन भारत और विभिन्न शासकों के प्रतिरोध पर ज्यादा जोर दिया गया है। नई किताब 29 सितंबर 2026 को जारी की गई। 9वीं की किताब से हटाए गए फ्रांसीसी और रूसी क्रांति के अध्याय नई किताब में पहले की ‘India and the Contemporary World’ पुस्तक में…
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े महिला संबंधी अपराध के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। विभाग ने आगे की जांच से संबंधित जानकारी भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की। मामले में जांच अधिकारी और प्रस्तुतकर्ता अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के अनुसार, डीजीपी की ओर से आईपीएस दीपांशु काबरा को…
Surrendered Women Naxalites Film Debut : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाली महिलाओं के जीवन में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कभी जंगलों में हथियार लेकर सक्रिय रहीं 9 आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब हिंदी फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। हिंसा का रास्ता छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने वाली इन महिलाओं को फिल्म के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह पहल आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास, कौशल विकास और सामाजिक पुनर्स्थापना की दिशा में एक अलग प्रयास के रूप में देखी जा रही है। पहले होगा ऑडिशन, फिर मिलेगी एक्टिंग की ट्रेनिंग…