Author: Rajesh Kumar Prajapati
जगदलपुर: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में शिक्षक की कमी से नाराज शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आड़ावाल स्थित स्कूल के बच्चे पढ़ाई के लिए शिक्षक की मांग करते हुए स्कूल छोड़कर सड़क पर उतर आए। बच्चों के इस कदम से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल के अन्य शिक्षक बच्चों को समझाने और उन्हें वापस स्कूल लाने की कोशिश में जुटे रहे। कई महीनों से कर रहे शिक्षक की मांग दरअसल, पूरा मामला जगदलपुर के आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल का है। जानकारी…
अंबिकापुर: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से छह अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्या परिसर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में रहने वाले छह बालकों ने कथित तौर पर फरार होने के दौरान जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने रसोइया पर गर्म खाना फेंक दिया और सुरक्षा में तैनात गार्ड को कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने बालकों की तलाश शुरू की। अब तक दो बालकों को पकड़ लिया गया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी…
रायपुर: Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को मिलने वाले बोनस की दर 355 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा। इससे किसानों को आर्थिक मदद मिलने के साथ ही आगामी फसल की तैयारी करने में भी सहूलियत होगी। राज्य के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान हुई…
नई दिल्ली: CJP Leaders Detained: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। 13 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये नेता राष्ट्रीय ध्वज लेकर जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जबकि वहां विरोध प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति नहीं थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश के बाद यह कार्रवाई की गई। घटना…
नई दिल्ली: India GDP Growth Rate 2026-27: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2027-28 के लिए भी भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। आईएमएफ के इस अनुमान से भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति और घरेलू मांग की अहमियत सामने आती है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष, अमेरिका के टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के 2292 पदों और शिक्षक भर्ती के 1654 पदों से संबंधित विस्तृत विज्ञापनों में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने शुद्धि पत्र जारी कर पात्र दिव्यांगता श्रेणियों का विस्तार किया है। इस फैसले से निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर मिल सकेगा। दोनों भर्तियों को मिलाकर कुल 3946 पद हैं। हालांकि, संशोधित पात्रता के तहत आवेदन करने…
12 राशियों का दैनिक Horoscope 1. मेष राशि (Aries) आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 2. वृषभ राशि (Taurus) आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद बन सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 3. मिथुन राशि (Gemini) आज आपके लिए नए अवसर…
कांकेर: Chhattisgarh Conversion News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कानागांव में ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर पास्टर-पादरियों के प्रवेश निषेध से संबंधित सूचना बोर्ड लगा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीण धर्मांतरण के विरोध में हैं। इसी के चलते 11 अक्टूबर को आयोजित एक कार्यक्रम के बाद गांव के बाहर यह बोर्ड लगाया गया। कानागांव में लगाए गए प्रवेश निषेध के बोर्ड जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कानागांव में 11 अक्टूबर को सेक्टर स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम का…
नई दिल्ली: CJI Surya Kant Statement: दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रस्तावित विरोध मार्च के बीच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने प्रदर्शन को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और राजनीतिक विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन यह कानून के दायरे में और निर्धारित स्थानों पर होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शनों के कारण सुप्रीम कोर्ट के कामकाज में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए और न्यायालय को प्रदर्शनों में नहीं घसीटा जाना चाहिए। वकीलों की हिरासत और इंटरनेट बंद करने का मामला दरअसल, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA)…
पुरी: Odisha Cobra Snake Bite News: सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। ओडिशा के पुरी जिले में जहरीले कोबरा के साथ वीडियो बनाते समय सांप के डसने से तपन कुमार प्रधान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तपन सांपों को पकड़ने और उनका रेस्क्यू करने का काम करते थे। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। रील बनाते समय कोबरा ने युवक को डसा मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है। तपन कुमार प्रधान अपने गांव कंठापुर स्थित एक क्लब भवन…