Author: Rajesh Kumar Prajapati
CG Politics : रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने वाली हैं। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगी और उनकी अध्यक्षता करेंगी। इन बैठकों में पार्टी के संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर भी इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 25 अक्टूबर से शुरू होगा स्मृति ईरानी का दौरा भाजपा…
नई दिल्ली: US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ओमान की खाड़ी में ईरान से जुड़े एक सर्विलांस जहाज को मिसाइल हमले से नष्ट कर दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह जहाज अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी कर रहा था और उन्हें निशाना बनाने के लिए खुफिया जानकारी जुटा रहा था। यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 को की गई थी, जबकि इसका वीडियो और विवरण 15 अक्टूबर को सार्वजनिक किया गया। ओमान की खाड़ी में अमेरिकी…
मध्यप्रदेश: Chhatarpur Rape Accused: मध्यप्रदेश के छतरपुर में गिरफ्तारी से बचने की कोशिश के दौरान रेप के एक आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल के हाथ पर काट लिया। घटना में कांस्टेबल घायल हो गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद घायल पुलिसकर्मी को इलाज और जरूरी जांच के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए कांस्टेबल पर किया हमला यह घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरफ्तारी वारंट…
नई दिल्ली: Sourav Joshi Controversy: मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने किसी नए वीडियो या लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर नहीं, बल्कि पत्नी अवंतिका भट्ट को दिए गए एक डेयर की वजह से सुर्खियों में आए हैं। दरअसल, सौरव जोशी ने अपने एक व्लॉग में पत्नी अवंतिका को अपने पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीने का टास्क दिया था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की और यूट्यूबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब सौरव जोशी ने इस पूरे मामले पर सफाई…
Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर जातीय तनाव के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। कामजोंग जिले में संदिग्ध नगा उग्रवादियों के हमले में एक कुकी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना ने राज्य में जारी कुकी-नगा संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मणिपुर के कामजोंग जिले में गुरुवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुकी समुदाय के कुछ लोग…
Maa Durga Katha : नई दिल्ली। नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की भक्ति, शक्ति और आराधना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मां दुर्गा के अनेक नाम हैं, जिनमें महिषासुरमर्दिनी नाम विशेष महत्व रखता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के शक्तिशाली असुर का वध कर देवताओं और संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी कारण उन्हें महिषासुरमर्दिनी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस पौराणिक कथा की पूरी कहानी। कौन था महिषासुर? पौराणिक कथाओं के अनुसार,…
रायपुर: India Zimbabwe Women’s T20 Series: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली टी20 सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जाने वाले इन मुकाबलों में महिला क्रिकेट फैंस को स्टेडियम में फ्री एंट्री मिलेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव के बाद लिया है। इस पहल का उद्देश्य महिला दर्शकों को स्टेडियम तक लाना और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाना है। रायपुर में पहली बार होगा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों…
CG Police Promotion : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में पदोन्नति का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी अथवा समकक्ष रैंक के पदों पर पदोन्नति देते हुए पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश 15 अक्टूबर को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। इस फैसले को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृह विभाग ने जारी किया पदोन्नति आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा…
CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर पूरी तरह थमा नहीं है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में 16 अक्टूबर…
16 October 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 16 अक्टूबर का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज शुक्रवार का दिन है. मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। वृषभ राशि-…