Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Saturday, October 24
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»देश - विदेश»बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी
    देश - विदेश

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी

    26 अक्टूबर तक चक्रवात में बदल सकता है कम दबाव का क्षेत्र, 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के करीब पहुंचने का अनुमान
    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati24/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    चक्रवाती तूफान
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के तेजी से मजबूत होने के कारण चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 23 अक्टूबर को बना कम दबाव का क्षेत्र अब सशक्त हो चुका है। इसके 24 अक्टूबर को अवदाब, 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब और 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान जताया गया है।

    इस मौसमी तंत्र का प्रभाव आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के अलावा छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पूर्व-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है। 28 अक्टूबर की सुबह तक इसके आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका

    इस मौसमी तंत्र का सबसे अधिक प्रभाव ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में पड़ सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 23 से 29 अक्टूबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीं, ओडिशा में 26 अक्टूबर से बारिश का दायरा बढ़ने और 27 से 29 अक्टूबर के बीच तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

    छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार सहित कई राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

    समुद्र में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

    मौसम विभाग ने मछुआरों और समुद्र में जाने वाले नाविकों के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 से 28 अक्टूबर के बीच पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि तेज झोंकों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और परिस्थितियां प्रतिकूल होने की आशंका के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। पहले से समुद्र में मौजूद मछुआरों को सुरक्षित तट पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

    Rajesh Kumar Prajapati
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    अन्य

    छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए सामान्य टीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय.

    21/10/2026
    अन्य

    23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल.

    21/10/2026
    अन्य

    विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय.

    21/10/2026
    अन्य

    आवास प्लस 2.0 के नए सर्वे अंतर्गत भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को करीब 3.65 लाख नए आवासों का मिला लक्ष्य.

    21/10/2026
    अन्य

    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय.

    21/10/2026
    अन्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में खेल अधोसंरचना का विस्तार, खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं.

    21/10/2026
    Latest Post

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026

    तिलक-नीतीश की तूफानी बल्लेबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त

    24/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: rajeshprajapatikorba@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    7 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने एकजुट हुआ कोरबा, प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

    24/10/2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    24/10/2026

    छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चों को बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    24/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.