Author: Rajesh Kumar Prajapati
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज 20 अक्टूबर को बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। खासकर बस्तर और सुकमा जिले में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, 21 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। बस्तर और सुकमा में बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के…
Mohan Bhagwat News : नागपुर।’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालना होना चाहिए, न कि समाज में द्वेष, वैमनस्य और विभाजन को बढ़ावा देना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नागपुर में आयोजित विजयादशमी कार्यक्रम को इस बार विशेष महत्व दिया जा रहा है। संघ का यह वार्षिक उत्सव हर साल विजयादशमी के दिन आयोजित किया जाता है। संघ के शताब्दी वर्ष का विशेष आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के…
20 October 2026 Horoscopel : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 20 अक्टूबर का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आज बुधवार का दिन है. मेष राशि- आपका मन रचनात्मक कामों में लगा रहेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। पैसों की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। सेहत ठीक रहेगी और…
CG Police News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। दुर्ग जिले से बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल छोड़ने आए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और आरक्षक कथित तौर पर शराब के नशे में बस स्टैंड के पास बेसुध हालत में मिले। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान एएसआई की INSAS राइफल एक ठेले की बेंच पर लावारिस हालत में रखी हुई थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों…
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने शाकाहारी भोजन की शुद्धता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवरात्र के दौरान एक शाकाहारी परिवार ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के माध्यम से पनीर टिक्का बिरयानी ऑर्डर की थी। परिवार का आरोप है कि डिलीवर किए गए भोजन में पनीर के बजाय चिकन के टुकड़े मिले। इस घटना से नाराज परिजनों ने संबंधित होटल ग्रैंड गुलमोहर के खिलाफ कार्रवाई करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। पनीर बिरयानी के ऑर्डर में चिकन…
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में सुशासन को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सेवा सेतु का संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति दिलाना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन की पहुंच में लाना है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने वाली यह व्यवस्था नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेवा सेतु के माध्यम से प्रदेश में…
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्रीराम से श्रीमती रायमुनि भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मां आदिशक्ति से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नवरात्रि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का महापर्व होने के साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक एकता और मातृशक्ति के सम्मान का उत्सव भी है। गरबा और दुर्गा पूजा जैसे आयोजन हमारी आस्था और परंपराओं को जीवंत रखते हुए समाज को प्रेम,…
CG Crime News : धमतरी। छत्तीसगढ़ में कीमती हीरों की चोरी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थर चोरी करने के आरोप में धमतरी पुलिस ने 64 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर इन पत्थरों को करीब आठ साल तक अपने पास छिपाकर रखा था। जब वह इन्हें बेचने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 146 चमकीले पत्थर बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने हीरा बताया है। जब्त पत्थरों का कुल शुद्ध वजन 13.49…
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटकों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध स्थानों की जांच कर रहे हैं, ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला विस्फोटक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में अभियान चला…