Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    October 22, 2026

    India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

    October 22, 2026

    Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी के होटल में बेड पर चली थी गोली, पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Thursday, October 22
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»देश - विदेश»Marco Rubio India Visit 2026: भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने की तैयारी, तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे मार्को रुबियो
    देश - विदेश

    Marco Rubio India Visit 2026: भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने की तैयारी, तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे मार्को रुबियो

    KHABAR SAMVADBy KHABAR SAMVADOctober 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    नई दिल्ली: Marco Rubio India Visit 2026: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार, 20 अक्टूबर से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग, ऊर्जा, निवेश और महत्वपूर्ण तकनीकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। रुबियो मुंबई में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दोनों देशों के संबंधों में जारी तनाव के बीच इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर रहेगी नजर

    मार्को रुबियो की इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर भी महत्वपूर्ण बातचीत होने की उम्मीद है।

    भारत दौरे से पहले उज्बेकिस्तान में रुबियो ने संकेत दिया था कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब है। उन्होंने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए अमेरिकी शुल्क में छूट और व्यापार समझौते के बीच संबंध होने की ओर भी इशारा किया था।

    ऐसे में रुबियो की यात्रा के दौरान व्यापार वार्ता में प्रगति और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को लेकर होने वाली घोषणाओं पर नजर रहेगी।

    एस. जयशंकर के साथ होगी अहम बैठक

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मार्को रुबियो मंगलवार दोपहर 2:15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक प्रस्तावित है।

    इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

    रुबियो के साथ अमेरिकी कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आने की उम्मीद है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

    IND W vs ZIM W 3rd T20I: तीसरे टी-20 में भारत और जिंबाब्वे की टक्कर, जानें कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

    गुजरात के जामनगर भी जाएंगे रुबियो

    भारत की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मार्को रुबियो बुधवार को गुजरात के जामनगर जाने वाले हैं। हालांकि, उनके दौरे के अन्य कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही यात्रा के एजेंडे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

    रुबियो का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर बातचीत जारी है। इस साल यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले मई में भारत दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी।

    भारत-अमेरिका संबंधों के लिए क्यों अहम है यह दौरा?

    भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से सहयोग रहा है। हालांकि, व्यापार शुल्क और रूसी तेल की खरीद जैसे मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं।

    ऐसे में मार्को रुबियो की यात्रा दोनों देशों को प्रमुख मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ाने का अवसर दे सकती है। अब देखना होगा कि इस दौरे के दौरान व्यापार समझौते को लेकर कितनी प्रगति होती है और रक्षा एवं ऊर्जा सहयोग पर क्या सहमति बनती है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    KHABAR SAMVAD

    Related Posts

    अन्य

    छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए सामान्य टीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय.

    October 21, 2026
    अन्य

    23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल.

    October 21, 2026
    अन्य

    विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय.

    October 21, 2026
    अन्य

    आवास प्लस 2.0 के नए सर्वे अंतर्गत भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को करीब 3.65 लाख नए आवासों का मिला लक्ष्य.

    October 21, 2026
    अन्य

    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय.

    October 21, 2026
    अन्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में खेल अधोसंरचना का विस्तार, खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं.

    October 21, 2026
    Latest Post

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    October 22, 2026

    India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

    October 22, 2026

    Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी के होटल में बेड पर चली थी गोली, पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

    October 22, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल ट्रेंड’ दोपहर में गर्मी से परेशानी, सुबह-रात महसूस होगी ठंडक’ जानें IMD का अपडेट

    October 22, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    संपादक एवं संचालक

    राजेश कुमार प्रजापति

    मोबाइल: +91 7869448665

    ईमेल: princekorba877@gmail.com

    पता: 98/2, वार्ड नंबर 17, धोड़ीपारा, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    October 22, 2026

    India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

    October 22, 2026

    Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी के होटल में बेड पर चली थी गोली, पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

    October 22, 2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.