Close Menu
Khabar Samvad
    What's Hot

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना

    23/10/2026

    रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद महंत ने जताया गहरा दुख, पुलिस अधीक्षक से की चर्चा

    23/10/2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    23/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Samvad
    Friday, October 23
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Khabar Samvad
    Home»छत्तीसगढ़»Surajpur Police Viral Video: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, मां-बेटे ने SP कार्यालय में की शिकायत
    छत्तीसगढ़

    Surajpur Police Viral Video: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, मां-बेटे ने SP कार्यालय में की शिकायत

    Rajesh Kumar PrajapatiBy Rajesh Kumar Prajapati08/10/2026
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    सूरजपुर। Surajpur Police Viral Video: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में मारपीट और बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर पीड़ित परिवार शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। इसी बीच एक पुलिसकर्मी का पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

    चेकिंग के दौरान विवाद का आरोप

    जानकारी के मुताबिक, चन्द्रमेढ़ा गांव निवासी विजय दुबे अपनी मां उर्मिला दुबे के साथ सूरजपुर एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे। विजय का आरोप है कि वह अपने घर से जरही की ओर जा रहा था। इसी दौरान पलमा चौक के पास चेंद्रा चौकी के पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे।

    पीड़ित के मुताबिक, जब वह वहां पहुंचा तो किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी नाराज हो गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे ज्यादा बोलने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी।

    हाथ में गंभीर चोट लगने का दावा

    पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके हाथ में गंभीर चोट आई। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मियों पर अपनी मां के साथ भी मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत सूरजपुर एसपी कार्यालय में की है।

    Chhattisgarh Rail Corridor News: छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन की पटरी चोरी, मकान से 6480 किलो रेलवे ट्रैक जब्त

    पुलिसकर्मी के माफी मांगने का वीडियो वायरल

    मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार से माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कथित घटना के बाद पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार के घर पहुंचा था और वहां माफी मांगी थी।

    वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

    जांच के बाद कार्रवाई की बात

    पीड़ित परिवार की शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ और पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप कितने सही हैं।

    Rajesh Kumar Prajapati
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना

    23/10/2026
    छत्तीसगढ़

    रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद महंत ने जताया गहरा दुख, पुलिस अधीक्षक से की चर्चा

    23/10/2026
    छत्तीसगढ़

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    23/10/2026
    छत्तीसगढ़

    बरेठ समाज को मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

    23/10/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    23/10/2026
    छत्तीसगढ़

    CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट

    22/10/2026
    Latest Post

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना

    23/10/2026

    रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद महंत ने जताया गहरा दुख, पुलिस अधीक्षक से की चर्चा

    23/10/2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    23/10/2026

    बरेठ समाज को मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

    23/10/2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Contact Us

    Editor & Owner

    Rajesh Kumar Prajapati

    Address: 98/2, W.No. 17, Dhodipara, Korba, C.G. 495677

    Mobile: 7869448665

    Email: princekorba877@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Disclaimer

    खबर संवाद पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा प्रयास समाचारों की सटीकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है। हालांकि, किसी भी जानकारी की पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं दी जाती। पाठकों से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    Latest Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना

    23/10/2026

    रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद महंत ने जताया गहरा दुख, पुलिस अधीक्षक से की चर्चा

    23/10/2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    23/10/2026
    © 2026 KHABAR SAMVAD. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.